महारानी लक्ष्मीबाई ने विश्व में ऊंचा किया नारी जाति का नाम : राजेश हिन्दुस्तानी

हिसार, 18 जून : सामाजिक कार्यकर्ता जागो मानव-बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी ने रानी लक्ष्मीबाई चौक पर रानी के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने भारत ही नहीं विश्व में नारी जाति का नाम ऊंचा किया व देश व दुनिया को नारी शक्ति का लोहा मनवाकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं और उनका बलिदान दुनिया में बेमिसाल है। अंग्रेज भी रानी का लोहा मानते थे व उनसे डरते थे। अगर 1857 की लड़ाई में रानी को सभी विद्रोही नेता नेता मान लेते और उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ते तो देश व दुनिया का इतिहास कुछ और होता। वर्षों से शहीदों को याद करने की हिन्दुस्तानी की मुहिम रंग ला रही है पर कई लोग समय ना होने का बहाना या कई शर्म के मारे शहीदों को याद नहीं करते जबकि शहीद राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं जिनकी वजह से देश और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा है व उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित के काम करके उनको सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस मौके पर राजेश हिन्दुस्तानी के साथ नीतिन शर्मा ने भी रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।