पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 28 मई 2020 बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- षष्ठी-23:28 तक
🗒पश्चात्- सप्तमी
🌠नक्षत्र- पुष्य-07:27 तक
🌠पश्चात्- आश्लेषा
💫करण- कौलव-12:04 तक
💫पश्चात्- तैतिल
✨योग- ध्रुव-24:23 तक
✨पश्चात्- व्याघात
🌅सूर्योदय- 05:24
🌄सूर्यास्त- 19:12
🌙चन्द्रोदय- 10:13
🌛चन्द्रराशि- कर्क-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:46
🤖राहुकाल- 14:02 से 15:45
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- दक्षिण


✍विशेष👉


🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 23:28 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजन , अरण्य षष्ठी , जामात्रि षष्ठी (बंगाल ) , शीतला षष्ठी यात्रा (उड़ीसा ) , शुक्र (वक्री ) रोहिणी नक्षत्र में 12:28 पर  , शुक्र वार्धक्य प्रारम्भ 05:28 पर ,  सर्वार्थसिद्धियोग  / कार्यसिद्धियोग  / अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्यामृतयोग  सूर्योदय से 07:27 तक  , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:27 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 07:27 से ,  श्री वीरसावरकर जयन्ती व श्री विजय सिंह पथिक स्मृति दिवस ।
🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी सप्तमी 21:56 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , बड़ पूजा ( भिण्ड ) , बुध आद्रा नक्षत्र में 14:07 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 06:58 तक , विघ्नकारक भद्रा 21:55 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,   , झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुण्यतिथि (तिथि अनुसार , कन्फर्म नहीं ) , चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस , श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस , श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस व  International Day of United Nations Peacekeepers .


🎯आज की वाणी👉


🌹
नष्टं   द्रव्यं   प्राप्यते   ह्युद्यमेन  ,
   नष्टा विद्या प्राप्यतेऽभ्यासयुक्त्या।
नष्टारोग्यं   सूपचारैः   सुसाध्यं  ,
   नष्टा  वेला  या  गता  सा  गतैव  ।।
अर्थात्👉
            नष्ट हुआ धन प्रयत्न से फिर प्राप्त होता है , नष्ट हुई  विद्या  (विस्मृत) अभ्यास से फिर स्मरण होती है , नष्ट  हुआ  आरोग्य उत्तम चिकित्सा साधनों से फिर प्राप्त होता है । किन्तु जो समय गया वह सदा के लिए  गया।
🌹


28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1704 -  स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया।
1731 - पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई।
1737 - शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया।
1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ।
1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ अौर लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए।
1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।


 


1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था।
1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा।
1999 - तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा। 
2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया।
2008 - विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला।
2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। 
2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
2019 - पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई ।
2019 - झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए।


28 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक। 
1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।


28 मई को हुए निधन👉


1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ।


28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री वीरसावरकर जयन्ती ।
🔅 श्री विजय सिंह पथिक स्मृति दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।