पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 26 मई 2020 मंगलवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
       🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- चतुर्थी-25:10 तक
🗒पश्चात्- पंचमी
🌠नक्षत्र- आद्रा-07:02 तक
🌠पश्चात्- पुनर्वसु
💫करण- वणिज-13:18 तक
💫पश्चात्- विष्टि
✨योग- गण्ड-27:52 तक
✨पश्चात्- वृद्धि
🌅सूर्योदय- 05:25
🌄सूर्यास्त- 19:11
🌙चन्द्रोदय- 08:13
🌛चन्द्रराशि- मिथुन-25:24 तक
🌛पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:45
🤖राहुकाल- 15:44 से 17:28
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- उत्तर


✍विशेष👉


🔅आज मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी चतुर्थी 25:10 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (अंगारक योग )  , उमा चतुर्थी ( बंगाल , उड़ीसा ) ,बुढ़वा मंगल , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:02 से , विघ्नकारक भद्रा 13:16 से 25:10 तक ,  , गुरू श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस / ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार ) , श्री धर्मनाथ जी मौक्ष (जैन ) , क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती व पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस ।
🔅कल बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी पंचमी 24:33 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रुति पंचमी (जैन ) , महादेव विवाह (उड़ीसा ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 07:28 तक , पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि , श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस व श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित ) ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
उपार्जितानां वित्तानां
        त्याग एव ही रक्षणम् ।
तडागोदरसंस्थानां 
        परिस्रव इवाम्भसाम् ।। 
भावार्थ👉
          संचित किए हुए धन का दान करते रहना ही उस की रक्षा करना हैं । जिस प्रकार तालाब के भीतर ठहरे हुए पानी का बहते रहना ही उस की रक्षा हैं ।
🌹


26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1679 – ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।
1703 - पुर्तगाल महा संधि में शामिल हुआ।
1739 – मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।
1805 - नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।
1822 – नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत हुई।
1828 - माना जाता है कि जंगली बच्चा कास्पर हॉसर नूरमबर्ग, जर्मनी में खोजा गया।
1889 – पहली बार एफिल टॉवर का एलिवेटर आम जनता के लिए खोला गया।
1896 - पहली अमेरिकी अंतः मेनहट्टन बीच पर साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया।
1908 - लंदन में फ्रेंको-ब्रिटिश प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1926 – हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में नरभक्षी तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ।
1938 – जर्मनी के वॉल्फ़्सबुर्ग शहर में अडोल्फ़ हिटलर ने फ़ॉक्सवैगन कार के कारखाने का शिलान्यास किया था।
1946 – अमेरिका में एच बम के लिए पेटेंट दायर किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
1955 – चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।
1957 – बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1972 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1972 - विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।


ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇
https://www.facebook.com/groups/1677111972387804/
टेलीग्राम चैनल👇
https://t.me/sbhiakhbarharyana


1980 - दक्षिण कोरिया के सैन्य सरकारी बलों और समर्थक लोकतंत्र के प्रदर्शनकारियों ने 2,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला गया।
1983 – 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से जापान में आए भूकंप में 104 लोगों की मौत हुई।
1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1994 – सिंगल माइकल जैक्सन ने एक्ट्रेस लिसा मैरी प्रेसले से शादी की। 
1998 – जापान के सम्राट अकीहितो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उनके देश की ओर से दी गई यातनाओं पर दु:ख जताया। जापान ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 50,016 ब्रिटिश सिपाहियों को बंदी बनाया था जिनमें से 12,433 की या तो मौत हो गई या उन्हें कैद में मार दिया गया।
1999 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।
1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 318 रनों की साझेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
2006 – इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप के कारण 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।
2006 - विज्ञान जगत् में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। 
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की।
2008 - मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। 
2008 - नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबन्धित क्षेत्र घोषित किया।
2008 - कान फ़िल्म महोत्सव में फ़्रांसीसी फ़िल्म 'द क्लास एंतरे लेसमुर्स' को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का 'पाल्मे डी केयर' पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
2013 – मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर आईपीएल ट्वंटी 20 खिताब अपने नाम किया।
2014 – भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2019 - स्विट्जरलैंड ने साझा की स्विस बैंकों के भारतीय ग्राहकों की बैंकिंग जानकारी, 11 भारतीयों को नोटिस।
2019 - अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया जो व्यक्ति के पसीने, लार, खून या मूत्र से तनाव का कारण बनने वाले विभिन्न हार्मोन की जांच करने में सक्षम है।


26 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1912 - छगनराज चौपासनी वाला - प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1932 - बेनू सेन - कोलकाता , एक भारतीय फोटोग्राफर थे।
1937 - मनोरमा (तमिल अभिनेत्री) - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री।
1940 - सरताज सिंह - 'भारतीय जनता पार्टी' (भाजपा) के नेता।
1945 - विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1946 - अरुणा रॉय - भारत बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी हैं।
1983 - सुशील कुमार पहलवान - 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता।


26 मई को हुए निधन👉


1986 - श्रीकांत वर्मा - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
2017 - के. पी. एस. गिल - पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे थे।


26 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 गुरू श्री अर्जुनदेव बलिदान दिवस / ज्योति ज्योत (प्राचीनमतानुसार ) ।
🔅 श्री धर्मनाथ जी मौक्ष (जैन ) ।
🔅 क्रान्तिकारी श्री छगनराज चौपासनी वाला जयन्ती  ।
🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख जयन्ती।
🔅 पहलवान श्री सुशील कुमार जन्म दिवस ।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।