पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 21 मई 2020 बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- चतुर्दशी - 21:38 तक
🗒पश्चात्- अमावस्या
🌠नक्षत्र- भरणी-25:04 तक
🌠पश्चात्- कृत्तिका
💫करण- विष्टि-08:44 तक
💫पश्चात्- शकुन
✨योग- सौभाग्य-06:00 तक
✨पश्चात्- शोभन
🌅सूर्योदय- 05:26
🌄सूर्यास्त- 19:08
🌙चन्द्रोदय- 29:11
🌛चन्द्रराशि- मेष-दिनरात
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:45
🤖राहुकाल- 14:00 से 15:43
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- दक्षिण


✍विशेष👉


🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 21:38 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम , विघ्नकारक भद्रा 08:42 तक , महापंचक जारी , शब-ए-कद्र (मुस्लिम ) , इस पंचांग को सीधे  "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करके प्राप्त करें ,भगवान शांतिनाथ जयन्ती / तप / मोक्ष  ( जैन , तीनों ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी ) , श्री राजीव गांधी स्मृति / बलिदान दिवस (आतंकवाद विरोध दिवस) व संवाद और विकास हेतु सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस।
🔅कल शुक्रवार को 👉ज्येष्ठ बदी अमावस्या 23:10 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दान - श्राद्ध आदि की देवपितृकार्य ज्येष्ठी  /बड़मावस / भावुका अमावस्या , वट सावित्री व्रत का तृतीय संयम  व्रत / पूजन , शक ज्येष्ठ माह आरम्भ ,महापंचक जारी , रमजान का आखिरी जुम्मा ( मुस्लिम , जुमातुल विदा  ) , भगवान श्री अजितनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या ) , भगवान श्री शनैश्चर जयन्ती ( ज्येष्ठ अमावस्या को ) , मेला शनि सिंगनापुर , श्री राजाराम मोहनराय जयन्ती , विश्व गोथ दिवस व विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस ।


🎯आज की वाणी👉


🌹
यो मामजमनादिं च
       वेत्ति लोकमहेश्वरम्‌।
असम्मूढः स मर्त्येषु
       सर्वपापैः प्रमुच्यते ॥
श्रीमद्भगवद्गीता 10.3
भावार्थ👉
        जो मुझको अजन्मा अर्थात्‌ वास्तव में जन्मरहित, अनादि और लोकों के महान्‌ ईश्वर तत्त्व रूप से जानता है, वह मनुष्यों में ज्ञानवान्‌ पुरुष संपूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है ।
🌹


21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


996 – सोलह वर्षीय ओटो तृतीय रोम का सम्राट बना।
1216 – फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1674 – जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
1725 - द ऑर्डर ऑफ अलेक्जेंडर नेव्स्की की स्थापना एम्पार्स कैथरीन आई द्वारा रूस में की गई।
1758 - मैरी कैम्पबेल को फ्रांसीसी और भारतीय युद्ध के दौरान पेनसिल्वेनिया में अपने घर से लेनाप द्वारा अपहरण किया गया।
1790 – प्रशासनिक सहूलियत के लिए पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
1819 – अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्फिवट वॉकर कहा जाता था।
1832 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहली बार नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया।
1840 – न्यूजीलैंड काे ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1871 – यूरोप में माउंट रिगी पर पहली रैक रेल सेवा शुरू हुई।
1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना की गई।
1881 – यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1904 – पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
1908 – पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया।
1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1929 – भारत की पहली एयर कार्गो सेवा तत्कालीन कलकत्ता (अब कोलकाता) और बागडोगरा के बीच शुरू।
1935 – पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह हुआ और 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1965 – मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720ई के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
1970 – USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1981 - पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।


 


1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटीरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।
1994 – सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं।
1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
1996 - प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट और सेगा ने होम वीडियो सिस्टम के लिए करार की घोषणा की।
1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा। 
2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया।
2008 - रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। 
2008 - संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ। 
2008 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।
2010 - उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2010 - दार्जिलिंग में 'अखिल भारतीय गोरखा लीग' के अध्यक्ष मदन तमांग [56] की हत्या कर दी गई।
2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 - जोधपुर - सालवा कल्लां गांव में खुदाई के दौरान निकले मुगलकालीन चांदी के सिक्के । जिनको लेने के लिए  लोग उमड़े।
2019 - जोको विडोडो दूसरी बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गए।
2019 - नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 24वीं बार एवरेस्ट फतह किया , एक हफ्ते में दूसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड।
 
21 मई को जन्मे व्यक्ति👉


1688 – ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पोप का जन्म।
1857 - सर सुंदर लाल - प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1927 - उस्ताद साबरी खान - एक भारतीय सारंगी वादक थे, जिन्होंने इस भारतीय वाद्य को संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय बनाया।
1930 - मैल्कम फ्रेजर - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
1931 - शरद जोशी - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1960 – भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ।
1971 – मशहूर निर्देशक, संवाद लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म।
1983 - कावेरी झा - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।


21 मई को हुए निधन👉


1960 - गामा पहलवान, शायद ही कोई ऐसा भारतीय खेल-प्रेमी हो, जिसने 'रुस्तम-ए-ज़मां' पहलवान का नाम न सुना हो।
1979 - जानकी देवी बजाज - गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।
1991 – तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई।
2008 - नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन।
2011 - माला सेन एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।


21 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री राजीव गांधी स्मृति / बलिदान दिवस (आतंकवाद विरोध दिवस) ।
🔅 भगवान शांतिनाथ जयन्ती / तप / मोक्ष  ( जैन , तीनों ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी ) 
🔅 संवाद और विकास हेतु सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।