पञ्चांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित 22 अप्रैल 2020 बुधवार


🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
   🙏शुभप्रभातम् जी🙏



🇮🇳शक सम्वत- 1942
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2077
🇮🇳मास- बैशाख
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अमावस्या- पूर्णरात्रि
🌠नक्षत्र- रेवती-13:18 तक
🌠पश्चात्- अश्विनी
💫करण- चतुष्पाद-18:49 तक
💫पश्चात्- नाग
✨योग- विश्कुम्भ-22:16 तक
✨पश्चात्- प्रीति
🌅सूर्योदय- 05:48
🌄सूर्यास्त- 18:51
🌙चन्द्रोदय- नहीं
🌛चन्द्रराशि- मीन-13:18 तक
🌛पश्चात्- मेष
🌞सूर्यायण- उत्तरायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:19 से 13:57
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- उत्तर


✍विशेष👉


🔅आज बुधवार को 👉 बैशाख बदी अमावस्या पूर्णरात्रि , श्राद्ध - स्नान - दान - पितृकार्य बैशाख दर्श अमावस्या , पंचक समाप्त 13:18 पर , बुध पूर्व में अस्त 29:10 , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , मेला पिंजौर ( हरियाणा ) , श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस व विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 बैशाख बदी अमावस्या 07:57 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , देवकार्य अमावस्या , तिथि वृद्धि , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:05 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 16:05 तक , देव दामोदर तिथि (असम ) , श्री शुकदेव मुनि जयंती , श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( मतभेद है , कन्फर्म कर लें  ) , श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती ,  विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस  व ENGLISH LANGUAGE DAY {UN} .।


🎯आज की वाणी👉


🌹
क्षणशः     कणशश्चैव
      विद्यामर्थं च साधयेत् ।
क्षणे नष्टे कुतो विद्या
    कणे नष्टे कुतो धनम्॥
भावार्थ👉
        क्षण-क्षण विद्या के लिए और कण-कण धन के लिए प्रयत्न करना चाहिए। समय नष्ट करने पर विद्या और अन्न के कण नष्ट करने पर धन कैसे प्राप्त हो सकता है ।
🌹


22 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1728 -  पेरियर डी मैरविक्स ''पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1769 - मैडम डु बैरी किंग लुई XV की "आधिकारिक" मालकिन बनी।
1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1793 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।


 


1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि 'अर्थ डे' मनाया।
1977 – आॅप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 - दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2019 -श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा।


22 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉


1760 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1851 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
1891 - भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन।
1914 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1916 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1929 - ऊषा किरण - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1936 - पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
1947 - वीरेंद्र भाटिया - समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
1952 - कमला प्रसाद बिसेसर - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1974 - चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।


22 अप्रॅल को हुए निधन👉


1969 - जोगेशचंद्र चटर्जी - 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।
2001 - महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 - जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2013 - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।


22 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 मेला पिंजौर (हरियाणा )।
🔅 श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस ।
🔅 विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।


कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।